Akola Tilak Road Accident:अकोला में तेज रफ्तार ने ली एक की जान, दो गंभीर
अकोला- अकोला शहर में बाइक चलाने वालों का क्रेज जानलेवा ठहर रहा है। फिलहाल सभी और तेज रफ्तार ही दुर्घटनाओं का कारण होता हुआ दिखाई दे रहा है। गुरुवार की रात लगभग 10:00 बजे भारी यातायात रहने वाले स्थान तिलक मार्ग पर तेज रफ्तार ने एक की जान ले ली।तिलक मार्ग का यह रास्ता गर्दी भरा रहता है। सड़क पर रात 12:00 बजे तक यातायात है शुरू रहती है। इसके कारण यातायात मार्ग पर दुर्घटना होना असंभव है। 30 मई गुरुवार की रात हुई दुर्घटना ने सभी को दहला दिया। रात 10:30 बजे से 11:00 बजे की दरमियांन इस सड़क पर बगैर नंबर प्लेट की पल्सर यह दोपहिया 120 की स्पीड से हवा से बातें करते हुए जा रही थी। ज्यादा तेजी से होने के कारण अचानक सामने से आने वाली मोपेड क्रमांक एम एच 30 ए एस 3956 से आकर भीड गई इस दुर्घटना का दृश्य इतना भयानक था कि धड़क होते ही दोनों भी दुपहिया वाहनों मैं सवार यह हवा में 15 से 20 फीट ऊपर फेके गए व जमीन पर गिरने से दुर्घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए एवं दोनों भी गाड़ियां एक दूसरे मे फंस गई।इस दुर्घटना में की गति भयंकर थी उसका अंदर इस दुर्घटना से दिखाई दे रहा है।
उक्त दुर्घटना में दोनों दुपहिया सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों की मदद से अस्पताल में भर्ती किया गया इस दुर्घटना में इमरान खान इस्माइल खान उम्र 45 वर्ष से निवासी माणिक सिनेमा गृह के पिछे इनकी जिला सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके सिर पर गंभीर रूप से छोटे आई थी तथा खून बहाने से उनकी मौत हो गयी तथा दूसरी दुपहिया में सवार साहिल खान युनूस खान उम्र 20 वर्ष की प्रकृति चिंताजन होने का कहा जा रहा है तथा फरहान खान सईद खान दोनों बस स्थानक ईरानी बस्ती में रहवासी है ऐसी जानकारी सामने आई है।
मृतक इमरान के परिजन हज के लिए हुए थे रवाना
मृतक इमरान खान इस्माइल खान यह अपने मोपेड से शांति के साथ अपने घर जा रहे थे तथा उनके परिवार के सदस्य गुरुवार को ही हज के लिए नागपुर गए थे एवं रात 11:00 बजे उन्हें नागपुर से हवाई अड्डे से हज के लिए रवाना होना था हज को जाने वाले इन परिवार पर न भूलने वाला आघात होने से एवं अपने बेटे की दुर्घटना में जान जान से नागपुर से अकोला वापस आना पड़ा। इमरान खान के अचानक जाने से परिवार में दुख का पहाड़ गिर गया है शांत और मिलनसार इमरान खान इस्माइल खान के जाने से परिसर में शोक का मातम फैल गया है।
बेलगाम यातायात पर लगाम लगाना जरूरी
अकोला यातायात विभाग तथा परिवहन विभाग यह नागरिकों को बार-बार आवाहन करने के बावजूद अभिभावक अपने बच्चों को दुपहिया लेकर देते और यह लाखों रुपए की दुपहिया रहती है और उनकी स्पीड भी ज्यादा रहती है जिसके कारण यह खुद की जान तो मुश्किल में डालते हैं और दूसरे की भी जान के दुश्मन बनते हैं। घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु विभाग द्वारा नियम और कड़क कारवाई करने चाहिए नियम तोड़ने वालों को जानलेवा रफ्तार पर नियंत्रण करने के लिए उनपर सख्त कार्रवाई की जाए किंतु अकोला शहर का यातायात विभाग चाहिए उस प्रकार कार्रवाई करते हुए दिखाई नहीं देता है नागरिकों का आरोप यह भी है कि केवल चालान काटने में यह लगा रहता है लापरवाही के साथ वाहन चलाने वाले वाहन धारकों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ऐसी मांग उठ रही है।
0 Comments