Malikarjun Kharge new Congress President: मलिकार्जुन खरगे होंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष
नई दिल्ली- कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में मलिकार्जुन खरगे इन्होंने बड़े फरक से थरूर को पराजित किया है तथा चुनाव में 416 वोटो को बाद किया गया है। पराजित होने के बावजूद शशि थरूर इन्होंने खरगे इन्हें अभिनंदन भी किया। मलिकार्जुन खरगे यह चुनाव जीतेंगे इसकी अटकले चुनाव के पहले ही लगाई जा रहा थी। खरगे यह गांधी घराने के काफी करीबी बताए जाते है।
80 वर्षीय खरगे कर्नाटक से आते हैं चुनाव के मामले में देखा जाए तो राज्यसभा में विरोधी पक्ष नेता पद का पहले ही उन्होंने राजीनामा दिया है चुनाव में 7897 वोट हासिल करके खरगे ने सफलता हासिल की है तथा थरूर ने 1072 वोट प्राप्त किए है
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में विगत 24 वर्षों में पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को 96% मतदान हुआ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खरगे और शशि थरूर में अध्यक्ष पद के लिए सीधी लड़ाई थी तथा सभी यही सोच में लगे हुए थे कि आखिर कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा जिससे आज पर्दा उठ गया है तथा कांग्रेस के सेनापति अब मलिकार्जुन खरगे होंगे।
0 Comments