जिले मे पंचायत समिती सभापति का आरक्षण
भाजपा कि सौ सुलभाताई सोळंके का बिनविरोध चयन
अकोला- अकोला जिले मे 7 पंचायत समितीयो के सभापति पद का आरक्षण का ड्रॉ आज निकाला गया जिसमे तेल्हारा प स सभापति पद एस सी महिला, अकोला प स सभापति पद एस टी महिला ,अकोट प स सभापति पद सर्वसाधारन ,पातुर प स सभापति पद ओ बी सी महिला, बालापुर प स सभापति पद सर्व साधारण, मुर्तिजापुर प स सभापति पद एस सी सर्वसाधारण ,बार्शिटाकली प स सभापति पद सर्व साधारण महिला ,इस प्रकार से निकला है। अकोला पंचायत समिती सभापति पद एस टी महिला का निकलने से अकोला प स मे एस टी प्रवर्ग कि एकमात्र महिला सदस्या सौ सुलभाताई सोलंके होने से उनका अकोला प स सभापति पद पर बिनविरोध चयन होना लगभग तय है अन्य एस टी प्रवर्ग कि महिला सदस्य इस प स मे नही है इस कारण सौ सुलभाताई सोळंके का सभापति बनना तय है अब यहा केवल चुनाव कि औपचारिता रहेगी , उसी प्रकार तेल्हारा प स मे एस सी महिला सदस्य केवल वंचित बहुजन आघाडी कि होने से यहा भी तेल्हारा प स सभापति पद पर वंचित बहुजन आघाडी कि एस सी महिला का सभापति बनना लगभग तय है , जिले मे 7 प स सभापति पद के चुनाव के बाद जिला परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्तुबर को होनेवाला है जि प अध्यक्ष पद का आरक्षण सर्व साधारण महिला के लिये निकला हुआ है , जि प मे एड बाळासाहेब आंबेडकर के नेतृत्व वाले वंचित बहुजन आघाडी के सर्वाधिक 25 सदस्य है , 53 सद्स्यो के जि प सदन मे बहुमत के लिये 27 सद्स्यो कि जरुरत है जो वंचित बहुजन आघाडी अन्य दल के या निर्दलिय 2 सदस्य मिलाकर जि प कि सत्ता प्राप्त कर सकती है , इससे पूर्व कि सत्ता मे जि प मे वंचित बहुजन आघाडी कि हि पूर्ण सत्ता थी , अब कि बार भी कुछ वैसी हि स्थिती रहेगी ऐसी संभावना व्यक्त कि जा रही है।
0 Comments