Header Ads Widget

आदीवासी दुर्गम परिसरो मे रूग्नसेवा के लिए एंबुलेंस दी जाए

आदीवासी दुर्गम परिसरो मे रूग्नसेवा के लिए  अँम्बुलंन्स दी जाए
महाराष्ट्र रूग्नसेवक संघटना की मांग
अकोला-आदिवासी दुर्गम परिसरो मे मरीजो को निशुल्क  स्वास्थ्य उपचार मिले इस हेतू से  महाराष्ट्र राज्य रुग्णसेवक व श्रमिक कामगार संघटना अकोला की ओर से  उपजिल्हाधिकारी संजय खडसे इन्हें ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन मे कहा गया की,  महाराष्ट्र राज्य रुग्णसेवक व श्रमिक कामगार संघटना संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण भोटकर के आदेश पर  प्रदेश महासचिव उमेश इंगले,प्रदेश सरचिटणीस रणजीत पाटील के मार्गदर्शन मे जिला अध्यक्ष विजय गांवडे,जिला महासचिव समीर खान द्वारा  निवासी उपजिल्हाधिकारी संजय खडसे इन्हें ज्ञापन सौंपा गया। संघटना विगत कई वर्षोे से मरीजो की सेवा को अपना आदर्श मानते हुए अबतक पाच हजार से ज्यादा रोगीयों को  आर्थिक मदत के साथ हरसंभव मदत करने का अहम कार्य किए गए है। संघटना का जाल पुरे राज्य मे फैला हुआ है। हर जिले मे जरूरतमंद रोगीयो को मदत करने का कार्य तन मन धन से किया जाता है। 

अकोला जिले मे भी संघटना का कार्य शानदार है। संघटन द्वारा ५० थेलेसेमिया ग्रस्त रोगीयों को दत्तक लेकर उन्हें निशुल्क खुन की आपूर्ति करने की दखल जिला प्रशासन द्वारा लिया गया था व संघटना को सम्मानित भी किया गया था । संघटना की ओर से अब जिले के दुरदराज वाले परिसरो मे ब्लड डोनेशन और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। उसके लिए अँम्ब्यूलेंस की आवश्यकता है। संघटना के पास अगर अँम्ब्यूलेंस उपलब्ध करके दी गई तो   संघटना आदिवासी जैसे दुरी वाले परिसरो मे मरीजो को उपचार उपलब्ध कराने मे अहम रोल निभा सकती है। ऐसा ज्ञापन मे कहा गया है। जिसके चलते ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से संघटना ने अँम्ब्यूलेंस देने की मांग की है। ज्ञापन सौपते समय  संघटना प्रदेश महासचिव उमेश इंगले, प्रदेश सरचिटणीस रणजीत पाटील, जिला अध्यक्ष विजय गांवडे, जिला  महासचिव समिर खान, जिला  उपाध्यक्ष शेरु इंगळे, जिला  सहसचिव सतिश तेलगोटे, जिला सदस्य अब्दुल कादर उर्फ गुड्डू भाई आदि की उपस्थिती थी।

Post a Comment

0 Comments

close