विशेष पथक की २ अलग अलग कार्रवाईयों मे प्रतिबंधीत गुटखा जप्त
जिले मे गुटखा मिलने का लगातार सिलसिला जारी है। यह हमे कार्रवाईयों से दिखाई दे रहा है। इसपर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाईयां कर रही है फिरभी गुटखा माफियाओं के हौसलें बुलंद नजर आ रहे है। ऐसी ही एक कार्रवाई विशेष पथक ने अंजाम दी। जिसमे पथक को मिली गोपनीय जानकारी के आधर पर के खामगाव से अकोला की ओर एक झायलो गाड़ी क्रमांक एमएच ०४ ईएस ०५२३ जिसमे प्रतिबंदित गुटखा लेकर अकोला मे बिक्री के लिए आ रही है जिसके आधार पर बालापुर नाका शेगाव टी पॉइंट मे नाकाबंदी की गई तो वाहन से २ आरोपीयों को रोकने का इशारा दिया गया विंâतू उन्होंने अपनी जायलो वाहन को ना रोकते हुए वहां से भाग निकले उनका पिछा करके वाहन को शिवाजी नगर डाबकी रोड मे फिल्मी स्टाईल मे पकडा गया। इसवक्त झायलो वाहन क्रं एमएच ०४ ईएस ०५२३ की जांच की गई तो उसमे १५ पोते प्रतिबंदित गुटखा जिनके नाम वाह विमल , हॉट, व उनकी तंबाकु जिनकी किमत ३,२२,००० रुपये , २ मोबइल कीमत २०,००० एवं चारपहिया वाहन जिसकी किमत ७ लाख रूपए ऐसा कुल १० लाख ४२ हजार का प्रतिबंदित गुटखा आरोपीयों से जप्त किया गया।
अवैध गुटके केेे साथ पकड़े आरोपियों के नाम शेख वाहिद शेख महमूद (३७), निवासी भगतवाडी दुसरा आरोपी शेख इरफान अब्दुल रहमान निवासी सोनटक्के प्लॉट अकोला होने का सामने आया। दोनो भी आरोपीयों के खिलाफ पुलिस स्टेशन डाबकी रोड मे भादवि की धारा ३२८, व गुटखा प्रतिबंधक कानून अनुसार अपराध दर्ज किया गया। इस कार्रवाई को जिला पुलिस अधिक्षक अधीक्षक जी श्रीधर के मार्गदर्शन मे पुलिस निरीक्षक विलास पाटिल व उनके विशेष पथक के विनोद तूरकर, महिंद्र मलिये, अविनाश पाचपोर , अमित दुबे इन्होंने डाबकी रोड मे आज दोपहर ४ बजे अंजाम दी।
४ आरोपीयों से १६ हजार का प्रतिबंदित गुटखा जप्त
विशेष पथक को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर शासकीय अस्पताल के सामने एवं मुंगीलाल बाजोरिया शाला के सामने प्रतिबंधिक तंबावूâ जन्य पदार्थ सिगरेट पान पट्टी पर बडी मात्रा मे बेचा जा रहा है तथा वहांपर शराब की भी बिक्री की जा रही है इस खबर के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए जीएमसी पर स्थित पानपट्ट्टी से १० बोटल देसी शराब तथा प्रतिबंदित वाह सितार सिगरेट सुंगधी तंबावूâ अलग अलग पॉकीट मे ऐसा कुल १६ हजार का मुद्देमाल बगैर लायसंन्स के शाला के सामने बिक्री करते हुए मिलने पर अरोपि सतीष रमेश मिश्रा रा आनिकट, कृष्णा शांताराम करपे निवासी बाशीaटाकली, सौरभ राजेन्द्र वर्मा निवासी पोस्ट ऑफिस के पिछे, दिलीप शामराव अघड़ते निवासी रिधोरा इन सभी आरोपीयों को सिटी कोतवाली मे कोटपा अधिनियम कलम ६ अनुसार अपराध दर्ज किया गया है।
0 Comments