Gutka smuggling by taking advantage of the darkness at night:रात में अंधेरे का फायदा उठाकर गुटके की स्मगलिंग
होंडा इमेज चार पहिया वाहन समेत 10 लाख 40 हजार का मुद्दे माल जब
अकोला- अकोला में इन दिनों गुटके में पाबंदियां होने के बावजूद सरेआम गुटका मिलता हुआ विशेष पथक की कार्रवाईयो से दिखाई दे रहा है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे मानो पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई का इन पर कुछ भी असर नहीं पड़ता है तथा गुटका माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। 8 अगस्त की रात 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर के मार्गदर्शन में विशेष पथक को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर होंडा इमेज इस चार पहिया वाहन पर खामगांव की दिशा से गुटका अकोला शहर में लाया जा रहा है एसी जानकारी मिली।
जिसके आधार पर वाशिम बाईपास के समीप समीर ग्यारेज मे नाकाबंदी की गई तो मिली जानकारी अनुसार चार पहिया वाहन एम एच 30 बीबी 5489 इस होंडा इमेज वाहन की जांच की गई तो उसमें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जिसमें एक का नाम जोहेल अहमद जमील अहमद (33) वर्षीय निवासी फतेह चौक तो दूसरा मोहम्मद इरफान मोहम्मद यूसुफ 33 वर्षीय निवासी खदान के पास से गाड़ी में 10 बोरियों में महाराष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित गुटखा दिखाई दिया।
जिसमें वाह, विमल, सितार, बाहर आदी कंपनियो का गुटखा जिनकी कीमत ₹2 लाख 20 हजार व उनके दो मोबाइल कीमत ₹20 हजार एवं चार पहिया गाड़ी की कीमत 8 लाख रुपए ऐसा कुल 10 लाख 40 हजार का प्रतिबंधित गुटखा दोनों भी आरोपियों से जप्त किया गया एवं दोनो आरोपियों के खिलाफ पुराना शहर में भादवि की धारा 328 अनुसार अपराध दर्ज किया गया है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिधर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक विलास पाटील एवं उनकी विशेष दल ने की।
0 Comments