Akola Home Guard Special: पुलिस प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता है होमगार्ड
फिर भी समय पर नहीं मिलता है उन्हें वेतन
अकोला- शहर में कोरोनावायरस से लेकर अब तक पुलिस प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर दिन रात चौराहों पर व प्रमुख स्थानों पर होमगार्ड डटे रहते हैं। उन्हें बंदोबस्त के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है। कभी समय पर भोजन नहीं मिलता है तो कभी नागरिकों की बातों को भी सुनना पड़ता है क्योंकि वह एक होमगार्ड है। इतने सब सितम सहने के बावजूद उन्हे समय पर प्रशासन द्वारा मानधन जी नहीं दिया जाता जिसके कारण वह नाराज तो होते हैं किंतु अपने परिवार को सामने रखकर तथा उनके पालन पोषण के लिए वह यही आस में रहते हैं कि आज नहीं तो कल हमें हमारा मान धन मिल ही जाएगा। अगर समय पर उनको मानधन मिल गया तो वह खुशी खुशी अपना कार्य कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित प्रशासन को उनका मानधन समय पर देना चाहिए ताकि उन्हें भी एक परिवार है वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें। आपको बता दें कि विगत कुछ दिनों पहले कावड़ पालकी उत्सव उसके बाद गणेश उत्सव में पूरे 10 दिन वह कोई ना कोई गणेशजी के पास सुरक्षा के लिए खड़े रहे उसके बाद तो मानधन मिल जाना चाहिए था किंतु अब तक उन्हें समय पर मानधन नहीं मिला। इतना ही नहीं अब यहां के होमगार्डों को बाहर गांव में भी सुरक्षा के लिए ले जाया जाता है वहां पर भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था को शानदार बनाने में लगे रहते हैं। इस दौरान उन्हें पुलिस प्रशासन के लोग भी सहयोग करते हैं किंतु पुलिस प्रशासन के जवानों में और होमगार्ड के जवानों में देखा जाए तो कुछ भी फर्क नहीं है दोनों भी अपनी सेवाएं एक जैसी देते हुए दिखाई देते हैं फिर भी उन्हें मानधन से वंचित रखा जाता है ऐसी चर्चाएं होमगार्डों द्वारा की जा रही है व प्रशासन से मांग की जा रही है कि उन्हें उनका मानधन समय पर दिया जाए ताकि वह अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें हालांकि उन्हें वर्ष में कुछ दिन ही सेवा करने का मौका मिलता है। अगर उन्हें वर्ष के में 12 महीने भी सेवा देने का मौका दिया जाए तो वह भी स्वीकारने को तैयार रहते हैं। इसलिए सभी होमगार्डों की संबंधित प्रशासन व आला अधिकारियों से यही मांगे की समय पर उनका मानधन मिल जाएगा तो उनके सामने रहने वाली समस्याएं दूर हो सकेंगी।
0 Comments