Header Ads Widget

माहेश्वरी नवयुवती मंडल की कार्यकारिणी गठितअध्यक्षपद पर एड स्नेहल सावल तथा सचिव पद पर कु श्रुति बिसाणी

माहेश्वरी नवयुवती मंडल की कार्यकारिणी गठित
अध्यक्षपद पर एड स्नेहल सावल तथा सचिव पद पर कु श्रुति बिसाणी    
 
  अकोला-माहेश्वरी समाज के नवयुवतीयो के सामाजिक सेवा कार्य में सदा अग्रसर माहेश्वरी नवयुवती मंडल की कार्यकारणी हाल ही में गठित की गयी.मंडल की नयी अध्यक्षा के रुप में एड स्नेहल ओमप्रकाश सावल को सर्वसंमती से चयनीत किया गया.मंडल की सचिव के रूप में कु.श्रुति अरूण बिसाणी कामकाज देखेगी. स्थानीय माहेश्वरी भवन में मंडल की संस्थापिका राजकुवर लढ्ढा,महिला मंडल की सलाहकार सौ.रेखा मोहता,सौ.रचना लढ्ढा,महिला मंडल की सचिव सौ. वंदना हेड़ा,उपाध्यक्ष सौ.आरती लाहोटी के मार्गदर्शन मे संपन्न हुये नवयुवती मंडल की बैठक में यह चयन किया गया.

मंडल की नूतन कार्यकारणी में उपाध्यक्ष के रूप में कु.सावी कमलकिशोर झंवर,कु.साक्षी श्याम मंत्री,सहसचीव के रूप में कु.किर्ती कमलकिशोर मानधने,कु भूमी सुरेंद्रकुमार बिंझाणी,कोषाध्यक्ष के रूप में कु.साक्षी शैलेश तोष्णीवाल कामकाज संभालेगी.मंडल के सलाहकार के तौर पर मंडल की कु.राधिका किशोर लाहोटी,कु.श्रद्धा गोपाल धूत मार्गदर्शन करेगी.मंडल की नई अध्यक्षा के रूप में चुने जाने पर एड स्नेहल सावल ने सभी का आभार माना.

 आगामी शारदा उत्सव में मंडल नई सज धज के साथ  सांस्कृतिक कार्यक्रम साकार करेगा ऐसा मानस एड. सावल ने व्यक्त कर उत्सव के लिये सभी युवतीयो ने सहयोग करने का आवाहन किया.माहेश्र्वरी नवयुवती  मंडल की इस नूतन कार्यकारणी का माहेश्वरी समाज में  सर्वत्र स्वागत किया जा रहा है.

Post a Comment

0 Comments

close