धारदार हथियार से युवक की दर्दनाक हत्या...!
आरोपी की इलाज के दौरान मौत
मूर्तिजापुर- तहसील के समशेरपुर के प्रतिष्ठित नागरिक आदेश अआटोटे इनके घर में कुछ लोगों ने प्रवेश करके उनकी दर्दनाक हत्या करने की घटना मंगलवार की सुबह 10:00 बजे घटी। जिसके कारण परिसर में हड़कंप मच गया। इसमें आटोटे की मौके पर ही मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी दीपकराज डोंगरे यह भी इस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई। मृतक आदेश आटोटे यह वंचित बहुजन आघाडी का कार्यकर्ता है। तथा सम्यक विद्यार्थी आंदोलन का राज्य पदाधिकारी भी था। उसी तरह आरोपी भी एक शिक्षक संघटना का राज्य पदाधिकारी होने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार उनका आपस में परिचय समाज कार्य की वजह से हुआ था। दोनों का आपस में मिलना जुलना लगा रहता था वह एक में के घर में आया जाया करते थे किंतु अचानक उनमें क्या हुआ के वह एक में की जान पर उतर आए ऐसी चर्चाएं भी नागरिक कर रहे हैं। प्राथमिक जानकारी अनुसार मृतक एवं आरोपी मे कुछ निजी कारणों से आपस में विवाद हुआ ऐसी चर्चाए भी परिसर में चल रही थी। इस घटना की अन्य कुछ आरोपी भी है वह घटनास्थल से फरार होने में सफल हुए हैं। ऐसा ही स्थानीय नागरिकों का कहना है। आगे की जांच पुलिस कर रही है
0 Comments