Header Ads Widget

देवांशी गावंडे करेगी१४ वर्ष के महाराष्ट्र टीम का प्रतिनिधित्व....! चेस प्रतियोगिता मे राज्य मे प्रथम, राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता हेतू चयन

देवांशी गावंडे करेगी१४ वर्ष के महाराष्ट्र टीम का प्रतिनिधित्व
चेस प्रतियोगिता मे राज्य मे प्रथम, राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता हेतू चयन
अकोला..हाल ही मे ऑनलाईन संपन्न हुयी महाराष्ट्र राज्य बुद्धिबळ संघटना,महाराष्ट्र एव अखिल भारतीय बुद्धिबळ महासंघ की ओरसे आयोजित १४ वर्ष के भितर बच्चीयों की  राज्य अजिंक्यपद चयन टेस्ट मे स्थानीय देवांशी गावंडे ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर  राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता मे महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का बहुमान प्राप्त किया.यह स्पर्धा स्विस लीग के माध्यम से कुल ९ राऊंड मे टोर्नलो इस संकेतस्थल पर संपन्न हुयी. देवांशीने इस प्रतियोगिता मे तन्वी पराडकर,तनिष्का सुरवसे,विधी मिश्रिकोटिकर,राजेश्वरी देशमुख,श्रावणी उंडाले,साक्षी चव्हाण,श्रेया हिप्पार्गी एव आहाना पच्चीगार को मात दी.देवांशी को इस प्रतियोगिता मे  31 वा मानांकन मिला. ११२ प्रत्याशी के इस प्रतियोगिता मे  उसने 9 राऊंड मे  अनेक आंतरराष्ट्रीय मानांकन प्राप्त खिलाडी यो को परास्त कर 8 गुण की कमाई की. ऊसे नकद पारितोषिक देकर महाराष्ट्र राज्य बुद्धिबळ संघटन  गौरव करेगा. इसके पूर्व भी १६ वर्ष के श्रेणी मे देवांशीने चमकदार कामगिरी की थी.इस प्रतियोगिता मे तांत्रिक दृष्टया आंतरराष्ट्रीय पंच प्रवीण ठाकरे (जळगाव खान्देश) स्वप्नील बनसोड(नागपूर) विवेक सोहनी(रत्नागिरी) व विठ्ठल माधव (मुंबई) ने कामकाज देखा.विगत वर्ष से देवांशी प्रशिक्षक प्रवीण हेड के मार्गदर्शन मे नित्य 6 से 7 घंटे प्रॅक्टिस कर रही हैं. उसने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक प्रवीण हेड आदीं को दिया.

Post a Comment

0 Comments

close