Header Ads Widget

रा.कॉ.सामाजिक न्याय विभाग नें वितरित की शैक्षिक सामग्री

रा.कॉ.सामाजिक न्याय विभाग नें वितरित की शैक्षिक सामग्री 
अकोला- राष्ट्रवादी काँग्रेस सामाजिक न्याय विभाग अकोला महानगर की ओरसे समाज के जरुरतमंद  छात्रो को शैक्षिक साहित्य वितरित किया गया. राजश्री शाहू महाराज जयंती पर्व पर स्थानीय रोकडे मंगल कार्यालय परिसर मे यह वितरण कार्यक्रम बडे उत्साह से संपन्न हूवा.कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अमोल मिटकरी ने की. प्रमुख अतिथी के रूप में पूर्व विधायक हरिदास भदे,डॉ. आशाताई मिरगे,महिला अध्यक्ष रिजवाना शेख अजीज,वर्षा निकम, विदर्भ निरीक्षक श्रीकांतदादा पिसे, राजकुमार मुलचंदानी, नगरसेवक मनोज गायकवाड,उषा विरक,नितीन झापर्डे, माधुरीताई गिरी,साहेबराव इंगले,सामाजिक न्याय विभाग के महानगर अध्यक्ष एव आयोजक मिलिंद पी.गवई आदी मान्यवर उपस्थित थे.मान्यवरों के हाथो इस समय उपस्थित छात्रो को शैक्षिक साहित्य वितरित किया गया.इस उपक्रम का उपस्थित मान्यवर वर्ग ने स्वागत किया.सामाजिक न्याय विभाग के महानगर अध्यक्ष मिलिंद पी गवई ने न्याय विभाग के उपक्रम की जानकारी दी. संचालन मधुसूदन गव्हाले ने तथा आभार प्रदर्शन रामदास शेगोकार ने माने.इस अवसर पर डॉ.अविनाश गवई,सचिन वानखडे,पी एस डाबेराव,सुनील अंभोरे,संज्योती वांगे,करण कौसर,अजय कांबळे आदी उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close