ओबीसी आरक्षण के लिये अकोला भाजपा का रास्ता रोको आंदोलन
अकोला-ओबीसी समाज को राजनितीक संस्थाओ मे आरक्षण दिया जाये इस मांग के लिये आज अकोला भाजपा द्वारा जीले भर मे विभीन्न स्थानो पर रास्ता रोको आंदोलन किया गया। ज़िला भाजपा अध्यक्ष विधायक रणधीर सावरकर के नेतृत्व मे नैशनल हाय वे पर शिवर के पास सैकड़ो कार्येकर्ताओ कि उपस्थिति मे 3 घंटे रास्ता रोको आंदोलन किया गया। इस आंदोलन मे विधायक गोवर्धन शर्मा, विजय अग्रवाल, जयंत मसने, महापौर सौ अर्चना मसने , श्रावण इंगले ,अनिल शिंदे,किशोर पाटील,राजेश बेले, अंबादास उमाले, रावसाहेब कान्बे, सिद्धार्थ शर्मा , अनिल मुरुमकार,,गिरीश जोशी, विशाल इंगळे,आदी के साथ सैकदो कार्येकर्ता शामिल थे। इस रास्ता रोको आंदोलन के कारण 3 घंटे तक हायवे मार्ग यातायात के लिए बाधित हुआ था।
पुलिस ने आंदोलन कर्ताओ पर प्रतिबंधात्मक कारवाई कि।ओबीसी के आरक्षण कि मांग के लिये भाजपा द्वारा जीले मे 15 स्थानो पर रास्ता रोको आंदोलन किया गया। ओबीसी को आरक्षण मिलना चाहिए इस माँग के लीये भाजपा द्वारा आंदोलन जारी रहेगा ऐसा ज़िला भाजपा अध्यक्ष सावरकर ने बताया।
जीले मे अकोट , तेल्हारा,पातुर, बार्शिटाकली , मुर्तिजापुर तहसील मे भी रास्ता रोको आंदोलन किया गया। पुलिस ने आंदोलन कर रहे लोगो को गिरफ्तार करके बाद मे छोड दिया। रास्ता रोको आंदोलन के कारण जगह जगह यातायात बाधित रहा।
0 Comments