Header Ads Widget

खुशखबर:अकोला जिले के ७४७ गाव कोरोना मुक्त

खुशखबर:अकोला जिले के  ७४७ गाव कोरोना मुक्त


अकोला-कोरोना महामारी आपदा से अकोला जिल्हा  अब ज्यादा सावधानी के साथ    कोरोनामुक्ती की ओर अपने कदम बडा रहा है। दिनोदिन मरीजो की संख्या मे कमी हो रही है। जिले के ८४४ मे से  ७४७ गाव आज कोरोनामुक्त हो गए है। ‘गाव करी ते राव न करी’, इस कडवे को गाव वासियों ने एकता के साथ कोरोना के खिलाफ गाव मे मुकाबला किया है। उसका ही आज फल उन्हें मिला है।  ग्रामीण परिसर कोरोना मुक्त होने से खुली सास वहां के नागरीक ले रहे है। इस संबंध मे जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग से  प्राप्त जानकारी अनुसार जिले मे  ५३५ ग्रामपंचायतो मे से  ८४४ गावों मे से  ७९३ गाव  कोरोना वायरस से पिडीत थे। तथा  ५१ गावोें मे  कोरोना वायरस का  संक्रमण नही दिखाई दिया। 
कोरोना की  दुसरी लहर कम हो रही है। फिलहाल  की स्थिती मे  ७४७ गाव कोरोना मुक्त हो गए है। इन गावों मे एक भी   कोरोनाबाधीत मरीज नही है। सभी ठिक हो गए है जिसके चलते गाव  कोरोना मुक्त हुआ है।फिलहाल  ४६ गावों मे कोरोना वायरस का संक्रमण शुरू है इन गावों मे े  ११२ कोरोना पीडीत मरीज है। उनपर  उपचार चल रहा है। जिले मे  ३१ प्राथमिक स्वास्थ्य  केंद्र, १७८ उपप्राथमिक स्वास्थ्य   केंद्र, पाच ग्रामीण रुग्णालय व मुर्तिजापूर मे उपजिल्हा अस्पताल है। इन स्थानों पर कोरोना पीडीत सरकार के  मार्गदर्शक सुचना अनुसार उपचार किया जा रहा है। ऐसी जानकारी  जिल्हा आरोग्य अधिकारी डॉ. सुरेश आसोले ने दी। 

जिले की टिकाकरण की जानकारी इसप्रकार
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए  कोरोना प्रतिबंधात्मक नियमों का पालन आवश्यक है।उसके साथ ही प्रशासन द्वारा कोविड प्रतिबंधक टिकाकरण मुहिम चलाई जा रही है।जिले मे टिकाकरण ४७ वेंâद्रोपर  कोरोना प्रतिबंधात्मक टिके का संग्रहण एवं वितरण स्थानिय स्तर पर किया जा रहा है।  अबतक (दि.२८जून) जिले मे  तीन लाख ८८ हजार ३६० लोगो का टिकाकरण किया गया है। उसमे से तीन लाख  ०५ हजार २७६ लोगो को (२१ प्रतिशत) टिकाकरण का पहला डोस  दिया गया। तथा  ८३ हजार ८४ लोगो को  (०.६ प्रतिशत) टिकाकरण का दुसरा डोस दिया गया। ४५ वर्ष के उपर के नागरीकों को दिए जानेवाला पहला डोस २ लाख  २० हजार ९०६ लोगो को (३० प्रतिशत) दिया गया। तथा  ६२ हजार ३९८ लोगो को (१०.३ प्रतिशत) दुसरा डोस दिया गया। तथा १८ से ४४ उमर के  ५९ हजार ५४३  लोगो को  (सात प्रतिशत ) टिकारण का पहला  डोस तथा ६  हजार ५३७ लोगो  (०.७ प्रतिशत) दुसरा डोस दिया गया। ऐसी जानकारी  माता व बालसंगोपन अधिकारी डॉ.मनिष शर्मा ने दी।
तिसरी लहर के साए मे होने से ग्रामीणों ने एकता दिखाकर की गई हर गाव की  कोरोनामुक्ती यह शहर के लिए भी  अनुकरणीय ठहरे ऐसी अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments

close