Header Ads Widget

विशेष पथक ने 2 स्थानो से जप्त किया अवैध गुटखा...! अवैध गांजा बिक्री, 400 ग्राम गांजा जप्त

विशेष पथक ने 2 स्थानो से जप्त किया अवैध गुटखा 
अवैध गांजा बिक्री, 400 ग्राम गांजा जप्त
अकोला- पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर के मार्गदर्शन में चलने वाला विशेष पथक यह लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। ऐसी ही एक कार्रवाई पेट्रोलिंग करते समय गोपनीय जानकारी के आधार पर पुराना शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले गंगानगर गोवर्धन प्लाट में जावेद खान इस व्यक्ति पर की गई उनकी  जावेद किराना दुकान पर तंबाकू  पदार्थ बगैर लाइसेंस के अवैध रूप से बिक्री किया जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। उनके पास से अवैध गुटखा जप्त किया गया । तथा उसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम जावेद खान यासीन खान उम्र 30 गंगानगर गोवर्धन प्लॉट पुराना शहर अकोला बताया। उसकी दुकान की जांच किए जाने पर दुकान में महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित गुटखा, नजर, वाह, आरएमडी पान मसाला, सुगंधित तंबाकू ऐसा कुल 10125 का माल मिला।
 तथा गंगानगर के अब्दुल जब्बार अब्दुल सत्तार  जो के भाड़े से रहते हैं उनके घर पर छापा मारा तो उनके घर के बेडरूम में लकड़ी की दीवान में तंबाकू जन्य पदार्थ,सुगंधीत तंबाखू, गुटखा, वाह, ताज, विमल,सितार, सुगंधित सुपारी ऐसा कुल 31,100 एक सो रुपए का माल जप्त कर के कब्जे में लिया गया है उपरोक्त दोनों भी व्यक्तियो के खिलाफ तंबाकू जन्य पदार्थ कानून 2003 अनुसार पुलिस स्टेशन पुराना शहर में विभिन्न कलम अनुसार अपराध दर्ज किया गया है यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर ,अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका राउत, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सचिन कदम के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक विलास पाटील एवं उनकी टिम ने की।

अवैध गांजा बिक्री, 400 ग्राम का गांजा जप्त
पुलिस अधीक्षक जी श्रिधर के मार्गदर्शन में विशेष पथक को मिली जानकारी के आधार पर पुलिस स्टेशन पुराना शहर अंतर्गत आने वाले शीतला माता मंदिर के पीछे अवैध नशीला पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया आरोपी का नाम गणपत राधा किशन कनौजिया बताया गया है इनके  घर से गांजे की बिक्री होने का सामने आया। जिसके चलते छापा मारा तो उसके घर से 405 ग्राम गांजा कीमत ₹4000 मिला। पुराना शहर में एनडीपीएस एक्ट कलम 208 अनुसार अपराध दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

close