अकोला-अकोट शहर पुलिस स्टेशन के कर्मचारी पुलिस हेड कॉन्स्टेबल हिम्मत दंदी इन्होंने पंछियों के लिए पानी के पात्र लगाकर अपना जन्मदिन मनाया। कोरोना काल में उन्होंने हमेशा सभी की मदद की है। कई लोग अपना जन्मदिवस केक काटकर मनाते हैं अथवा अलग-अलग प्रकार से पार्टियां करके मनाते हुए दिखाई देते हैं। किंतु पुलिस कर्मचारी कहा जाए तो एक अलग ही चित्र आंखों के सामने निर्माण होता है। लोगो मे पुलिस कर्मचारी को देखते ही एक अलग सी घबराहट निर्माण हो जाती है। पुलिस प्रशासन को देखने का नागरिकों का एक अलग ही नजरिया होता है। इन सभी अपवादों को दूर करते हुए अनेक पुलिस कर्मचारी सड़क पर उतर कर अपना कर्तव्य निभाते हैं। क्योंकि पुलिस भी एक इंसान होता है। अनेक लोगों को कुछ ना कुछ स्वरूप में मदद करते रहते है। जैसे किसी की गाड़ी का लॉकडाउन के काल में पेट्रोल खत्म हुआ तो पेट्रोल नहीं मिलता ऐसे कठिन समय मे लोगों को पेट्रोल उपलब्ध करके देना अथवा अस्पताल के कार्य मेडिकल, एसी अनेक समस्या पुलिस कर्मचारी खुद अपना पैसा खर्च करके मदद करते हैं। इस प्रकार की समाज सेवा करते रहते है। जिसके कारण अनेक लोगों को उस पुलिस कर्मचारी के प्रति भावना व उनके तरफ देखने का दृष्टिकोण समाधान कारक रहता है एवं एक आपुलकी की भावना तैयार होती है ऐसे ही पुलिस कर्मचारी पुलिस हेड कांस्टेबल हिम्मत दंदी लगातार समाज के प्रति कुछ अच्छा करने का मानस अपने दिल में बनाए रखते हैं।
अकोट पुलिस स्टेशन पुलिस कर्मचारी हिम्मत दंदी द्वारा उनका जन्म दिवस पंछियों के लिए पानी के प्याला लगाकर मनाया उन्होंने अकोट शहर बस स्टैंड परिसर, छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क तहसील कार्यालय नगर परिषद अकोट शहर पुलिस स्टेशन इन स्थानों पर प्याले लगाएं। इसवक्त अकोट शहर पुलिस स्टेशन के प्रभारी थानेदार सनक, अकोट नगर परिषद के मुख्य अधिकारी वाहूरवाघ, अकोट नायब तहसीलदार हरीश गुरव, शहर सहायक पुलिस निरीक्षक शेवाले, अकोट शहर पीएसआई जवरे, अकोट शहर पुलिस कर्मचारी बेले, डोंगरदिवे, वाठोरे, पचांग, सामाजिक कार्यकर्ता रोशन चिंचोलकर, रूत्विक सोनटक्के, अक्षय अवचार, संदेश एकीरे, गणेश पुनकर आदि उपस्थित थे।
0 Comments