महात्मा गांधी भारत सेवारत्न गोल्ड मेडल अवार्ड डॉक्टर संतोष बजाज इन्हें प्रदान
अकोला-स्थानीय निवासी डॉ संतोष बजाज इन्हें महात्मा गांधी ग्लोबल पीस फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला महात्मा गांधी भारत सेवारत्न में गोल्ड मेडल अवार्ड से सम्मानित किया गया यह अवार्ड पिछले 11 वर्षों से शुरू रहने वाले मानवाधिकार क्षेत्र एवं कार्यों के चलते दिया गया है। डॉक्टर संतोष बजाज हमेशा सक्रिय तथा सामाजिक सेवा, लोकसेवा में तत्पर एवं कार्यरत रहते हैं। इसके साथ ही मानवाधिकार क्षेत्र में समाज सेवा, पशु सेवा, स्वास्थ्य सेवा मैं अपना अमूल्य योगदान देते आए हैं। डॉक्टर संतोष बजाज इन्होंने "देंगे सुविधा मिटायेंगे दुविधा" अभियान के माध्यम से गरीब बेसहारा जरूरतमंद लोगों के लिए किसी ना किसी प्रकार की समस्या को सुविधा में परिवर्तित करने का कार्य किया है तथा सद्भावना भेंट अभियान अंतर्गत गरीब माता-पिता के लड़कियों की शादी आवश्यक वस्तुओं गरीब छात्रों को शिक्षण के लगने वाली सामग्री तथा गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए आवश्यक रहने वाली वस्तुएं सद्भावना देते रहते हैं रोटी बैंक अभियान अंतर्गत भूखे जरूरतमंद लोगों को खाना देने का पुण्य कार्य भी शुरू है इन तीनों अभियान पर उनके उल्लेखनीय कार्य को देखकर अमेरिका के वेनेजुएला देश के डॉक्टर ऑफ ह्यूमन राइट डिप्लोमेसी इंटरनेशनल तथा वेस्ट अफ्रीका नाइजीरिया के डॉक्टर ऑफ ह्यूमन राइट पीस एंड ह्यूमैनिटी यह मानद पदवी प्राप्त है डॉ बजाज डायनेमिक पर्सनैलिटी ऑफ 2020 बेस्ट प्रेसिडेंट ऑफ द ईयर ऐसे अनेक पदों से सम्मानित किए गए हैं डॉक्टर संतोष बजाज अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं उनके अंतर्गत महिला पीड़ित, पुरुष पीड़ित, दहेज के लिए पीड़ित, बाल श्रमिक, शोषण बाल, शोषण बालक, सांप्रदायिक हिंसा भुखमरी भ्रष्टाचार मौलिक अधिकारों का हनन अनुसूचित जाति और जनजाति के खिलाफ अत्याचार आदि सामाजिक कार्य सभी दुष्कर्म खत्म करने के लिए और लोगों को न्याय देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर संतोष बजाज इन्हें विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ संतोष बजाज पुरस्कार से सम्मानित होने से उन पर देश-विदेश से अभिनंदन की बारिश हो रही है।
0 Comments