अकोला पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात निरीक्षक घाडगे ने की परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत
अकोला- मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ शिकायतों का तथा लेटर बाँम्ब का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है।अकोला के पुलिस निरीक्षक ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को शिकायत दी है। साथ ही सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अकोला पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात निरीक्षक बी आर घडगे ने 20 अप्रैल को पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर यह शिकायत की है। निरीक्षक ने इस शिकायत को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल को विचाराधाीन संलग्न किया है। पिछले महीने मुबंई पुलिस आयुक्त पद से सिंह का तबादला होने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की यह दूसरी शिकायत है। वर्तमाान में परमबीर सिंह महाराष्ट्र होम गार्ड के महानिदेशक हैं। इससे पूर्व मुंबई के पुलिस अधिकारी अनूप डांगे ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।
0 Comments