केवल 3 दिन दूर थी शादी , देव दर्शन से वापस लौटने वाली युवती की सड़क हादसे में मौत
अकोला- अकोला जिले के पातुर तहसील में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। गिट्टी की यातायात करने वाले तेज रफ्तार ट्रक ने दुपहिया वाहन को पीछे से जोरदार धड़क दी। जिसमें दुपहिया में जा रही युवती की मौत हो गई तथा उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। युवती की 26 अप्रैल को शादी थी। जिसकी तैयारियां भी परिवार द्वारा पूरी कर दी गई थी। उसके पहले ही सुखी संसार के सपने देखने वाली इस युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से परिसर में गम का माहौल निर्माण हो गया। बता दें कि पातुर बालापुर मार्ग पर गुरुवार रात दर्दनाक हादसा पेश आया मृतक युवती का नाम पल्लवी धोत्रे बताया गया है। पातुर तहसील के वीवरा निवासी पल्लवी और उसके पिता अनिल धोत्रे यह दुपहिया से पातुर बालापुर मार्ग पर वाडेगांव की ओर जा रहे थे देउलगांव बस स्थानक के समीप यह दुर्घटना पेश आई। पातुर से देवी के दर्शन करके वह वापस लौट रहे थे उस समय दुर्घटना घटी। प्राप्त जानकारी अनुसार पल्लवी और उसके पिता अनिल धोत्रे या दुपहिया से जाते समय उनकी दुपहिया वाहन को पीछे से एक गिट्टी से लदे ट्रक ने जोरदार धड़क दी इस दुर्घटना में पल्लवी गंभीर रूप से घायल हो गई। पल्लवी को तत्काल स्थानीय नागरिकों की मदद से देउलगांव के अस्पताल में पहुंचाया गया। पल्लवी यह गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण और उस पर उपचार शुरू था किंतु उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ट्रैक्टर चालक को पातुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है आगे की जांच पुलिस कर रही है।
0 Comments